
उबारपुर बिजलीघर पर मिली शराब की बोतल, उठे सवाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के उबारपुर बिजलीघर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बिजलीघर परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर बिजलीघर जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर शराब की बोतल का क्या काम है? क्या परिसर में कर्मचारियों की निगरानी नहीं की जा रही है?
इस मामले ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि कोई कर्मचारी या जिम्मेदार व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।सवाल यह है कि बिजलीघर परिसर में शराब की बोतल कैसे पहुंची और इसके लिए जिम्मेदार कौन है?
वाहन का बीमा कराने पर पाएं 5% कैशबैक: 9720669699 || #Insurance #Car #Bike #Bus #Truck


























