
👁 18 views Views
दुष्कर्म आरोपी व 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिम्भावली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे लुकमान पुत्र इरफान निवासी गांव राजपुर थाना सिम्भावली को गांव खुड़लिया नया बाईपास आईटीआई कालेज के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा भी बरामद किया है बताया गया है कि बदमाश पर 25,000/- रुपए का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























