
गढ़: हाईवे पर लघुशंका करने उतरे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कार से उतरकर लघुशंका करने के दौरान हुआ था।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार का है। एक परिवार कार से बरेली जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में व्यक्ति लघुशंका करने के लिए कार से नीचे उतरा। तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























