
👁 29 views Views
सिंचाई विभाग ने खनन माफियाओं के खिलाफ दी तहरीर
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में मध्य गंग नहर से गांव नया बांस के पास खनन माफियाओं ने गंग नहर की मिट्टी को अवैध रूप से चोरी कर लिया। लाखों रुपए की कीमत की मिट्टी को खनन माफिया चुरा करले गए।
जैसे ही मध्य गंग नहर से मिट्टी चुरा कर ले जाने की खबर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पता चली तो उच्च अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने मिट्टी चोरी ले जाने वाले खनन माफिया के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मामले की जांच जारी है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























