
हापुड़ व बुलन्दशहर सहित चार जनपदों में 2200 वाहनों के चालान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):परिवहन विभाग द्वारा रविवार, 28 जून 2026 को गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर एवं हापुड़ में चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान 2200 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीज की कार्रवाई की गई।
इस दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग न करना, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना, मोबाइल फोन का प्रयोग, ड्रंकन ड्राइविंग, अनाधिकृत बस संचालन, गलत नंबर प्लेट एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई। कई मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी अपनाई गई।विभाग ने कहा है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।
विभाग समय-समय पर प्रवर्तन की कार्रवाई करेगा।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























