
एक तरफा प्यार में पागल युवक ने युवती पर की फायरिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक तरफा प्यार में पागल एक युवक के साथ जब युवती शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो आरोपी युवक ने युवती के घर पहुंच कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, परन्तु युवती बाल-बाल बच गई। पुलिस ने आरोपी हुसैन निवासी सलाई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हापुड़ के मोदीनगर रोड के एक मौहल्ला की युवती ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि दोस्त के साथ गाड़ी में सवार होकर उसके घर पहुंचा।
उसने युवती से शादी करने के लिए कहा तो युवती ने इससे इनकार कर दिया। इससे नाराज हुसैन ने युवती पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर कर दिए। वह बाल बाल बची। परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वह हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम सलाई निवासी हुसैन को करीब 6-7 साल से जानती है। रविवार दोपहर आरापी हुसैन अपने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर पुलिस, आरोपियों की तलाश कर रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि आरोपी हुसैन व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























