
सरकारी जमीन कब्जाने पर प्रधान पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के गांव शेखपुर में सहकारी भूमि पर कब्जा कर, उस पर अवैध निर्माण कराने के आरोप में लेखपाल ने ग्राम प्रधान व दो अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम शेखपुर के लेखपाल अमित कुमार ने बादूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि नवीन परती की भूमि पर अवैध निर्माण के मामले में तहसीलदार द्वारा 18 जून की टीम गठित की थी। टीम ने जांच में पाया गया कि खनवीन परती की भूमि पर ग्राम प्रधान पंकज शर्मा व उनके भाई दिनेश शर्मा द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि ग्राम शेखपुर के प्रधान पंकज शर्मा और उनके भाई दिनेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*























