
हापुड़: घर के बाहर खड़ा ठेला चोरी, सीसीटीवी में कैद आरोपी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कासिमपुरा में घर के बाहर खड़े ठेले को एक व्यक्ति ने चोरी कर लिया और फरार हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मोहल्ला कासिमपुरा निवासी भोपाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह कासिमपुरा में रहते हैं। उनका ठेला घर के बाहर खड़ा था। उन्होंने जंजीर और ताले बांधकर उसे खड़ा किया था। एक चोर आया जिसने ठेला चोरी कर लिया और फरार हो गया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586
























