
👁 38 views Views
किसान नेता हाऊस अरेस्ट
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):किसान नेता हरीश हुण को पुलिस ने हाऊस अरेस्ट कर लिया। देश में निरंतर पेपर लीक के मामले बढते ही जा रहे।पेपर लीक मामले में केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का छात्र इस्तीफा मांग रहे हैं और आंदोलन रत है।रविवार को दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना कर रहे छात्रों और युवाओं को सम्बोधित करने के लिए किसान नेता हरीश हुण को जाना था और वह इसकी तैयारी में जुटे थे कि सरकार ने किसान नेता के घर पर पुलिस का पहरा लगा दिया और उन्हे बाहर नही निकलने दिया।किसान नेता हरीश हुए का कहना है कि न्याय और सच की बात सुनाने से आखिर सरकार इतनी घबराती क्यों है।वह छात्रो के भविष्य से खिलवाड नही होने देगे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























