
विद्युत कटौती से खफा लोगों ने सड़क पर उतरकर लगाया जाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में लगातार हो रही विद्युत कटौती से परेशान उपभोक्ताओं का सब्र रविवार को टूट गया जिन्होंने जमकर हंगामा किया। हापुड़ के केशव नगर, विद्यानगर, राजनगर आदि मोहल्लों के लोग एकत्र हुए जिन्होंने सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन कर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि सड़क पर ड्रम रखकर करीब एक घंटे तक जाम लगा दिया और विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की मांग की। ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर हंगामा भी किया। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। क्षेत्र वासियों ने कहा कि विद्युत आपूर्ति लगातार प्रभावित है जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह पीने के पानी के लिए भी यहां-वहां भटक रहे हैं। गर्मी में हाल बेहाल हो रहा है? वह कहां जाएं? इस दौरान वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























