
गढ़मुक्तेश्वर विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.COM):गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरेंद्र तेवतिया ने शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम हसुपुर में लगभग 42 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली 500 मीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि यह सड़क ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करेगी तथा आवागमन को अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगी। प्रदेश सरकार के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक गाँव विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके और आमजन को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध हो।
विधायक ने दोहराया कि गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के सर्वांगीण विकास, बेहतर सड़क संपर्क और जनकल्याण के लिए उनका संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर ग्रामीण व भाजपाई उपस्थित थे।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























