
“दो दिनों में एक गेमिंग सेंटर समेत 18 प्रतिष्ठानों पर सीलिंग, कार्रवाई रहेगी जारी:” DM
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी रूप में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, गेम सेंटर के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है और यह कार्रवाई जारी रहेगी। दो दिनों में हापुड़ जनपद की तीनों तहसीलों में 18 लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर और गेमिंग सेंटर पर कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। बेसमेंट में बिना वैध प्रमाण पत्र और बिना एनओसी के चल रहे संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*























