
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति का नोटों से भरा थैला गायब हो गया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि पीड़ित के पुत्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर व्यक्ति का नोटों से भरा थैला गायब किया है। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और जांच शुरू कर दी है।सीओ पिलखुवा ने बताया कि गुरुवार को जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव मुकीमपुर निवासी सतीश गिरी पुत्र लटूर गिरी ने थाना पिलखुवा पर सूचना दी कि वह अपने गांव से पिलखुवा आया था तथा बैंक से एक लाख रुपये निकालर एजेंसी पर बाइक खरीदने गया था। जानकारी के अनुसार सतीश किसी कारणवश बाइक नहीं खरीद सका। इसी बीच वह शौच के लिए चला गया जिसने सड़क पार करके वहाँ खड़े छोटे हाथी पर रुपयों का बैग टांग दिया और शौच करने लगा। जब वह वापस आया तो देखा कि वहाँ उनका बैग नहीं था। सूचना पर पुलिस ने तत्काल थाना पिलखुवा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। इस घटना में पीड़ित के पुत्र तथा उसके दोस्तों का हाथ होने की पुष्टि हुई है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52

























