
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना की ईदगाह के पास गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस, फॉरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान का फिलहाल पुलिस प्रयास कर रही है।























