
पिलखुवा: आवारा कुत्ते लोगों पर कर रहे हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के कस्बा पिलखुवा में आवारा कुत्तों का जबरदस्त आतंक है। आवारा कुत्तों ने अलग-अलग स्थान पर राहगीरों पर हमला किया जिससे लोग घायल हो गए और उनका उपचार कराया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है जिनका कहना है कि आवारा कुत्तों के कारण उनका क्षेत्र में रहना दुभर हो रहा है।
कस्बा पिलखुवा में हमारा कुत्तों के कारण लोग बेहद परेशान है। यह कुत्ते क्षेत्रवासी, राहगीर, बच्चों पर हमला कर चुके हैं जिसकी वजह से कई लोग अभी तक घायल हो चुके हैं। लोगों की मांग है कि शीघ्र से शीघ्र कुत्तों को पकड़ा जाए।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586
























