
कासगंज के पीड़ित वाल्मीकि परिवार की सुरक्षा हेतु ज्ञापन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की केन्द्रीय समिति के सदस्य दीप चन्द्रा ने गुरुवार को हापुड में जनपद कासग॔ज के पीड़ित एक वाल्मीकि परिवार को न्याय,सुरक्षा व आर्थिक मदद दिलाने हेतु हापुड के प्रशासनिक अफसर को एक ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया है कि 06.06.2026 को थाना गंज डुंडवारा, जनपद कासगंज क्षेत्र में घटित घटना से वाल्मीकि समाज का एक परिवार गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है।
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (रजि.) भावाधस के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त की।
पीड़ित परिवार वर्तमान में भय एवं असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन कर रहा है।उन्होने ज्ञापन में पीड़ित परिवार को उचित सुरक्षा प्रदान करने,आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा घटना में संलिप्त सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























