
ततारपुर गोल चक्कर के पास विकसित की जा रही है अवैध कॉलोनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने कहा है कि प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत कहीं कोई अवैध कालोनी विकसित नहीं की जाएगी और न ही कोई अवैध निर्माण किया जाएगा यदि कहीं ऐसा पाया जाता है तो अवैध कॉलोनी ध्वस्त की जाएगी और अवैध निर्माण को सील किया जाएगा। प्राधिकरण में तेजी से पनप रही लिफाफा कलचर ने उपाध्यक्ष के मंसूबों पर पानी फेर दिया है और इंजीनियरों की मिली भगत से अवैध कालोनी विकसित की जा रही है और मानचित्र स्वीकृत होने के बाद मानक के विपरीत तथा अवैध निर्माण को गति मिल रही है।
ताजा मामला ततारपुर गोल चक्कर से चंद कदमों की दूरी पर मेरठ बाईपास से जानकारी में आया है जहां करीब 30 हजार वर्ग मीटर में अवैध कालोनी विकसित की जा रही है जिसका नक्शा बिचौलिए जेब में रखकर घूम रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि एक कॉलोनाइजर ने एक किसान से भूमि का सौदा करीब 60-70 करोड़ में किया है। भूमि को रेडीमेड बाउंड्री वॉल से घेरा गया है और आजकल उसमें खनन करके लाई गई मिट्टी से भराव चल रहा है। मिट्टी का भराव भी 8-10 फुट तक का चल रहा है। कॉलोनी में 50 गज से लेकर 200 गज तक की प्लाटिंग की गई है। फिलहाल दलाल फ्रंट के दाम सवा लाख रुपए गज बता रहे हैं।
बता दे की एक भूखंड को उपखंड में बांट कर बेचना प्राधिकरण के नियमों के विपरीत है और अवैध कॉलोनी में निर्मित आवासीय व व्यवसायिक भवनों के मानचित्र को प्राधिकरण स्वीकृत नहीं करता है और नहीं कोई सुविधा उपलब्ध कराता है। प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध कॉलोनी में निवेश कतई न करें।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179
























