
जनसमस्याओं पर कांग्रेस ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को घेरा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड में व्याप्त जनसमस्याओ को लेकर बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी व अन्य कांग्रेस जन नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा से मिले और समस्याओ के हल की मांग की।ईओ की बहानेबाजी पर कांग्रेस नेता व ईओ के बीच तकरार भी हुई।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा को शहर की जन समस्याओं से अवगत कराया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि हापुड़ शहर के मोहल्ला चमरी में कई दिनों से सड़क टूटी पड़ी हैं। मोहल्ले की मुख्य पुलिया भी क्षतिग्रस्त है जिसे ठीक कराने के लिए भी नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के कानों पर जू तक नहीं रेंग रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी मोहल्लो की सड़क तो 20 दिन पहले उखाड़ देते हैं और नई सड़क का काम बाद में शुरू होता हैं। अधिकारियों के निर्देश पर इस लापरवाही के चलते कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। जिस पर नगर पालिका परिषद के अधिकारी आंखें मूंदकर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि हापुड़ शहर के कई मोहल्लों में; जिसमें मोहल्ला चमरी भी शामिल है। वहां लोगों ने अपने घरों के बाहर पेड़ लगाकर अवैध कब्जे कर रखा हैं। जिसे रास्ते का चौडीकरण कम चौड़ा हो जाता है और लोगों को आने-जाने में खास परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से अवगत कराते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा से मांग की है कि कुछ लोगों की इस लापरवाही से काफी लोगों को बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस पर संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही की जाए। अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने कहा है कि यह कार्य हमारी सीमा के अंतर्गत नहीं आता है इसके लिए आप जल निगम के एक्सईएन से बात कीजिए। जिसे लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा के बीच काफी नौंक झोंक भी हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि आप लोगों का काम सिर्फ सड़क उखाड़ने का हैं, ठीक कराने के लिए कार्य कराने की जिम्मेदारी किसी दूसरें पर मढ़ देते हैं। अधिशासी अधिकारी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष से कहा है कि आप लिखित में एक चिट्ठी हम लोगों को दे दीजिए। जैसे ही एक्सईएन साहब आते हैं तो आपकी जन समस्याओं पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा है कि शहर में नगर पालिका परिषद द्वारा जगह-जगह वाटर कूलर लगाए गए हैं। जिनमें से अधिकतर वाटर कूलर तो बंद पड़े हैं। जहां चालू है वहां लोगों को पीने के लिए ठंडा पानी तक नहीं मिल रहा है।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, एड. रघुवीर सिंह,रश्मि चौधरी, रामप्रसाद जाटव आदि उपस्थित थे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























