
बछलोता स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बछलोता स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयघोष के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव परिवार एवं शिवलिंग की विधि-विधान से स्थापना कर मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई।
मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261📍 भगवती गंज, हापुड़























