
बाबूगढ़: पुलिस ने तीन पशु चोरों को एक पशु के साथ किया गिरफ्तार, एक वाहन भी बरामद
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से चोरी हुए पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, एक चाकू, पशु चोरी में इस्तेमाल एक वाहन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव आरिफपुर मढैया से पशु चोरों ने तीन पशु चोरी किए थे। उसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया और बुधवार को तीन पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पशु, चोरी में इस्तेमाल एक वाहन, एक तमंचा एक चाकू बरामद किया है।
थाना प्रभारी बाबूगढ़ प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने कल्याणपुर मलकपुर मार्ग से तीनो को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक भैंस, अवैध असलहा, चाकू, घटना में इस्तेमाल पिकअप बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम सुहैल पुत्र जाहिद निवासी मौहल्ला रुपनगर प्रशान्त बिहार गली नं0 02 थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, इरशाद पुत्र दिलशाद मूल निवासी ग्राम राई नगला थाना कैराना जनपद शामली हाल पता ग्राम चरखी भगवानपुर थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड और आरिश पुत्र जहीर निवासी मौ० किला वाली मस्जिद थाना मंसूरी जनपद गाजियाबाद है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























