
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर बुधवार की सुबह भीषण जाम लग गया। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे जाम में एंबुलेंस की फंस गई। ऐसे में एंबुलेंस चालक हूंटर बजाता हुआ दिखाई दिया। वाहनों की रफ्तार थमने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार की सुबह अचानक पिलखुवा के छिजारसी टोल टैक्स पर भीषण जाम लग गया। वाहनों की कतार लग गई जिसके कारण वाहनों के पहिए थम गए। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में तो एंबुलेंस तक फंस गई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।























