
अच्छे मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराए 39.60 लाख रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरा निवासी सरताज अजीज से साइबर ठगों ने कंपनी में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 39.60 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया। एसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सरताज अजीज ने बताया कि 2024 में उनके फोन पर मोहित नाम के किसी व्यक्ति ने फोन किया। मोहित और उसके सहयोगियों ने मोबिक्री नाम की फर्जी कंपनी में निवेश कर प्रत्येक माह में 8 से 10% तक अच्छे मुनाफे का झांसा दिया। 2030 तक निवेश पर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उसकी बातों पर आकर 2024 में पीड़ित ने कंपनी में 10 लाख रुपए निवेश कर दिए। 2025 में पीड़ित ने लोन कराया और कंपनी में 28 लाख रुपए का निवेश कर दिया। उसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। उसने मामले में मुकदमा दर्ज कराया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























