
चोरी की चार बाइकों के साथ छह शातिर चोर गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए छह शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम 19 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र अलबेला सिंह, 19 वर्षीय अभिषेक पुत्र मंगल, 21 वर्षीय वाहिद पुत्र ताहिर निवासीगण शरीफपुर भैंसरोली थाना अगौता जनपद बुलंदशहर, 18 वर्षीय आदिल पुत्र आस मोहम्मद, 40 वर्षीय आस मोहम्मद पुत्र उमरू खान निवासीगण गली नंबर 7 मजीदपुरा थाना हापुड़ कोतवाली नगर हापुड़ और 27 वर्षीय शादाब पुत्र इलियास निवासी कोटला मेवतियान थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए पुष्पेंद्र के खिलाफ दो, अभिषेक के खिलाफ दो, वाहिद के खिलाफ दो और आदिल के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं जबकि आस मोहम्मद के खिलाफ चार और शादाब के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।
क्षेत्राधिकारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी उसने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को इंडस्ट्रियल एरिया में पड़ने वाले रावली पुल पर स्क्रैप फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की है। आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं जो वाहन चुराने में माहिर हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























