
कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, डिलीवरी बॉय घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर में सोमवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर हुए सड़क हादसे में कैंटर ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान डिलीवरी बॉय को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने केंटर को हिरासत में ले लिया जबकि चालक फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ के गांव हसनपुर निवासी धर्मपाल पुत्र रोहतास सोमवार की रात ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह हाफिजपुर क्षेत्र के सुल्तानपुर कट अंडरपास के पास पहुंचा तो कैंटर ने उसे टक्कर मार दी जिससे धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मोटरसाइकिल और कैंटर कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























