
दीनी तालीम के नाम पर बच्चियों को दिखाई आपत्तिजनक सामग्री, विरोध करने पर परिजनों को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में दीनी तालीम के दौरान बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक सामग्री दिखाने का मामला सामने आया है। जब परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी पक्ष ने मारपीट की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी 15 साल की भांजियां दीनी शिक्षा लेने के लिए एक हाफिज के पास जाती थी। आरोप है कि पढ़ाई के दौरान बच्चियों को अनुचित सामग्री दिखाई गई और उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया गया। परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पीड़ित पक्ष की ओर से 80 वर्षीय वृद्ध और दो अन्य घायल हो गए। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उस्मान, आमिर, आदिल, अरशद ने कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























