
गौपालकों को गाय इकाई खोलने पर 50 प्रतिशत अनुदान
हापुड,सूवि(ehapurnews.com):मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के अन्तर्गत 10 स्वदेशी नस्ल की उन्नत नस्ल की गाय की इकाई 23.60 लाख में स्थापित करने हेतु अधिकतम रू0-11.80 लाख का अनुदान दो चरणों में प्राप्त करने का अवसर गौपालको को दिया है। यह योजना प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में लागू है।
इकाई की स्थापना हेतु लाभार्थी अंश 15 प्रतिशत, बैंक ऋण 35 प्रतिशत अथवा बैंक ऋण के स्थान पर यदि लाभार्थी, स्वयं के पास उपलब्ध वित्तीय संसाधन, धनराशि से इकाई स्थापना करना चाहता है तो तत्समय लाभार्थी के बैंक खाते में धनराशि उपलब्ध होनी चाहिए, जिसके लिए लाभार्थी से न्यूनतम छः माह का बैंक स्टेटमेंट की सत्यापित प्रति प्राप्त की जाएगी तथा इकाई लागत का अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान। योजनान्तर्गत 50 प्रतिशत महिला पशुपालकों / दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित किया जायेगा।साहिवाल, गिर, एवं थारपारकर प्रजाति की 10 गाय की परियोजना की कुल अनुमानित लागत रू० 23.60 लाख होगी। गाय का क्रय प्रदेश के बाहर से यथासंभव ब्रिडिंग ट्रैक्ट से लाभार्थी द्वारा किया जायेगा। क्रय की जाने वाली गाय प्रथम या द्वितीय ब्यांत की होनी चाहिए तथा गोवंश डेढ़ माह से पूर्व ब्याये न हों।
इकाई स्थापना हेतु लगभग 0.20 एकड़ (8712 वर्ग फुट) भूमि तथा लाभार्थी से पर्याप्त हरे चारे के प्रबन्धन एवं वर्ष पर्यन्त स्थानीय स्तर पर चारा कृषकों व आपूर्तिकर्ताओं से अनुबन्ध के माध्यम से चारा उपलब्धता के सम्बन्ध में ऐफिडेविट प्राप्त किया जायेगा।
पूर्व में संचालित कामधेनु, मिनी कामधेनु माइक्रो कामधेनु योजना अथवा नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत संचालित नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना अथवा मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ- संवर्धन योजना के लाभार्थी, इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं होगें। इस योजना के सम्बन्ध में आवेदन नन्द बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल https://nandbabadugdhmission.up.gov.in पर ऑनलाईन आमंत्रित किया जायेगा। योजना के सम्बन्ध में विवरण उक्त पोर्टल पर उपलब्ध है। योजना की अधिक जानकारी के लिए सम्बन्धित पशु चिकित्साधिकारी / पशु सेवा संस्था/उप दुग्धशाला विकास अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विकास भवन हापुड़ के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।आवेदन प्रारम्भ की तिथि 22-06-2026 तथा आवेदन की अन्तिम तिथि 21-07-2026 है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























