
👁 20 views Views
गढ़: स्कूटी व बाइक की भिड़ंत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में घंटाघर के पास स्कूटी और बाइक की भिड़ंत हो गई। गनीमत रही किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। इस दौरान आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और वाहन सवारों का हाल-चाल जाना। कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। उसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।
मामला गुरुवार की रात का बताया जा रहा है। जब घंटाघर के पास एक स्कूटी और बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान स्कूटी सड़क पर गिर कर क्षतिग्रस्त हो गई जबकि स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया जो मामूली रूप से चोटिल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने वाहन सवारों का हाल जाना।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























