
हड़ताली स्टांप विक्रेताओं और बैनामा लेखकों की मांग का कांग्रेस ने किया समर्थन
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील में 8 दिन से हड़ताल पर बैठे अधिवक्ताओं, बैनामा लेखको और स्टांप विक्रेताओं की मांग का कांग्रेस ने समर्थन किया है।
हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि सरकार की पॉलिसी हर व्यक्ति को बेरोजगार करने की है। सरकार लोगों को बेरोजगार देने से तो रही, बल्कि जिन लोगों के पास रोजगार है,उनसे रोजगार छीनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा है कि सरकार द्वारा लाई गई नई ई स्टांप पॉलिसी से उत्तर प्रदेश के करोड़ों ई स्टांप विक्रेताओं, बैनामा लेखकों, कर्मचारियो, चाय विक्रेताओं, फोटोकॉपी विक्रेताओं, इत्यादि को गहरा आघात लगा है।उत्तर प्रदेश के करोड़ लोगों पर सरकार द्वारा लाई गए नई पॉलिसी से उनके रोजगार पर लात पड़ी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि सरकार ने निजी कंपनियो के हाथ में बैनामा और रजिस्टी का काम सौंपकर कर प्रदेश के करोड़ों स्टांप विक्रेताओं और बैनामा लेखकों को बेरोजगार किया है। सरकार द्वारा लाई गई इस ऑनलाइन प्रोसेस का भी कांग्रेस जन खुलकर विरोध करते हैं। कांग्रेसियों द्वारा दिए गए समर्थन के लिए हड़ताल पर बैठे अधिवक्ताओं और स्टांप विक्रेताओं ने आभार व्यक्त किया है।
इस दौरान पूर्व पंडित अरविंद शर्मा, रजनीश त्यागी, नरेश भाटी, पवन कौशिक, योगेश शर्मा, गौरव गर्ग,सुधीर शर्मा, आदेश शर्मा, मोहम्मद नफीस, एडवोकेट फुरकान, गुलफाम अली आदि मौजूद रहे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























