
न्यायालय की उदघोषणा के उल्लंघन पर सजा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय जारी उदघोषणा आदेश की अवेलना करने पर एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
अभियुक्त मुकीम उर्फ मुक्की द्वारा माननीय न्यायालय जारी उदघोषणा आदेश की अवेलना करने उसके के विरुद्ध मु0अ0सं0 311/2021 धारा 174ए थाना बहादुरगढ़ पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर एक वर्ष 02 माह का कारावास व 1,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी मुकीम उर्फ मक्की पुत्र तसलीम निवासी नई कालोनी कस्बा व थाना थाना भवन जनपद शामली है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























