
👁 9 views Views
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में गुरुवार को एक गाड़ी डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने कार सवारों का हाल जाना। बताया जा रहा है कि इस दौरान तीन लोग घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस की जांच जारी है।
मामला गुरुवार का है जब एक गाड़ी जैसे ही ततारपुर के पास पहुंचे तो अचानक चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद गाड़ी डिवाइडर से जाकर टकराई। सड़क हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि हादसे के बाद गाड़ी पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।






















