
उधार के रुपए मांगने पर मिल रही धमकियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के इंद्रलोक कॉलोनी निवासी तरुण कंसल पुत्र नरेश कंसल ने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर बताया कि कुछ दबंगों ने उनसे करीब 15 लाख रुपए का मटर का बीज उधार लिया था। इस बात को लगभग 5 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। जब वह तगादा करते हैं तो उन्हें धमकियां मिल रही है। हालांकि आरोपी ने चार लाख वापस कर दिए हैं। फिलहाल 11 लाख रुपए बाकी है जिसे देने में आरोपी आना-कानी कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसके पिता नरेश कंसल को डरा धमकाकर भगा देता है। पीड़ित ने मामले में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की जिन्होंने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि जल्द से जल्द मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























