
अग्रवाल महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मां चंडी जी का आशीर्वाद लिया
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ के नवनिर्वाचित प्रधान अतुल कुमार चौकड़ायत व अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकारिणी सदस्य गुरुवार को हापुड़ की सिद्धपीठ मां श्री चंडी जी के दरबार में पहुंचे और मां श्री चंडी जी के समक्ष सभी ने शीश झुकाकर मां से आशीर्वाद लिया की है श्री चंडी महारानी अग्रवाल महासभा हापुड़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को इतनी शक्ति प्रदान करें कि वह अपनी वचनबद्धता को जल्दी से जल्दी पूरा कर सके। प्रधान अतुल कुमार चौकड़ायत ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
वैश्य समाज उत्तर प्रदेश की जनपद हापुड़ के संरक्षक व प्रमुख समाजसेवी नरेंद्र अग्रवाल ने महासभा के प्रधान अतुल चौकड़ायत व अन्य पदाधिकारियों को पटका पहनाकर तथा मां श्री चंडी जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया और विश्वास व्यक्त किया की महासभा की नवनिर्वाचित कमेटी वैश्य समाज के निर्धन व बेसहारा लोगों की भलाई के लिए कार्य करेगी।
श्री चंडी मंदिर परिसर में विशेष भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर नवनिर्वाचित कमेटी तथा मां चंडी जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216





















