
आजाद समाज पार्टी का हापुड़ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/हर्ष त्यागी(ehapurnews.com): आजाद समाज पार्टी काशीराम जनपद हापुड़ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने 20 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को हापुड़ के जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया और सरकार विरोधी नारे लगाए।
आजाद समाज पार्टी जनपद हापुड़ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शिरीष के नेतृत्व में बड़ी तादाद में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिनमें महिलाएं भी शामिल थी, गुरुवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे और मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांग है कि एससी, एसटी, ओबीसी महिलाओं तथा वंचित वर्गों के सामाजिक न्याय समान अवसर और उचित प्रतिनिधित्व है। भारत का संविधान समानता और समान अवसर का अधिकार देता है। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां, बैनर व पार्टी का झंडा लिए थे। उन्होंने मांगों का एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार को दिया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















