
बागपत में हुए दोहरे हत्याकांड से वैश्य समाज में उबाल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): अंतराष्ट्रीय वैश्य संगठन ने गुरुवार को पुलिस चौकी कुचेसर चौपला पहुंचकर बागपत में हुए हत्याकांड के मामले में कार्रवाई की मांग की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। बागपत में पिता पुत्र की हत्या से वैश्य समाज में बेहद नाराजगी है। ऐसे में अंतराष्ट्रीय वैश्य संगठन ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर मामले में कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि दोषियों को बक्शा नहीं जाए। इस दौरान लाल राजेश्वर प्रसाद, मोहित गुप्ता, सचिन कंसल, पवन गोयल, उमेश गर्ग, सुशील कुमार,अनुज गर्ग, हरपाल, गौरव गर्ग, विकास गर्ग, अनुज उर्फ़ चिंटू, शिवम गुप्ता, कुशाल गुप्ता, मोहित गर्ग, सोनू, आदि व्यापारी मौजूद रहे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























