
👁 23 views Views
डायट में योग शिविर
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), हापुड़ में डायट प्राचार्य ज्योति दीक्षित ने डी.एल.एड प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने, नियमित योगाभ्यास करने तथा शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य की दृष्टि से योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
योग सत्र का संचालन योगाचार्य मनीष शर्मा ने किया।
उन्होंने प्रशिक्षुओं को सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, ताड़ासन तथा वज्रासन का अभ्यास कराया।
सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा योग के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























