
गुस्साए अधिवक्ताओं, स्टाम्प विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंजीकरण एवं निबंधन विभाग द्वारा उठाए गए कदम के खिलाफ लगातार आवाज उठ रही है। गुरुवार को धौलाना तहसील पहुंचे अधिवक्ताओं, स्टांप विक्रेताओं ने पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को रखा और जमकर नारेबाजी की और इसे वापस लेने की मांग की। कहा कि जब तक शासनादेश वापस नहीं लिया जाता तब तक रजिस्ट्रेशन कार्य से पूरी तरह विरत रहेंगे।
पंजीकरण एवं निबंधन विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने विर्नीदिष्ट / प्राइवेट संस्थानों द्वारा दस्तावेजों का पंजीकरण कराए जाने के लिए निर्देश दिए हैं जिसका दस्तावेज अधिवक्ताओं ने विरोध किया। धौलाना तहसील में अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं ने इस फैसले का विरोध किया और जमकर हंगामा कर हड़ताल की। उन्होंने कहा कि इस योजना के लागू होने से प्रदेश भर में विभाग से जुड़े लाखों अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टाम्प विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर, मुंशी आदि प्रभावित होंगे जिसको लेकर उनमें काफी रोष है। इस योजना के लागू होने से पंजीकरण कार्य सरल होने के बजाय जटिल हो जाएगा और मुंशी कंप्यूटर ऑपरेटर भी बेरोजगार हो जाएंगे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























