
👁 26 views Views
कांग्रेस में एड.शहजादा चौधरी के कंधों पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने एडवोकेट शहजादा चौधरी को जिला कांग्रेस कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने कहा है कि शहजाद चौधरी के कार्य से प्रभावित होकर और उनकी कार्यशैली को देखते हुए उनकी पदोन्नति की गई है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को आगे बढ़ाने वाले कार्यकर्ताओं को इसी तरह से आगे भी पद और मान सम्मान दिया जाएगा।
इस अवसर पर विधि व मानवाधिकार प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन एड. रघुवीर सिंह, जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी गौरव आदि मौजूद रहे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























