
केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर सुशासन व गरीब कल्याण योजना प्रदर्शनी का आयोजन
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.COM):केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर बुधवार को नगर पालिका हापुड में सुशासन, विकास व गरीब कल्याण की योजनाओ की एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया,जिसका उद्घाटन जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर व जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कर किया।
प्रदर्शनी में भारत की विकास यात्रा, आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, आधुनिक आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, युवा अवसरों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों और हापुड के लिए बेहतर कनैक्टीविटी को प्रस्तुत किया गया है।
चेयरमैन रेखा नागर ने कहा कि गत 12 वर्षों में भारत ने विश्व पटल पर अपनी एक नई पहचान बनाई है। यह परिवर्तन केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि करोड़ों नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का प्रमाण है।उन्होने आह्वान किया कि विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत बनाते हुए राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सभी अपना-अपना योगदान दें।
उद्घाटन अवसर पर मौजूद भाजपाईयो व अन्य लोगो ने अवलोकन कर केन्द्र व प्रदेश की उपलब्धियो की सराहना की।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























