
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की सफी की मस्जिद के पास शमशाद रोड के रहने वाले उम्मीद पुत्र फैयाज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी ई-रिक्शा गली में खड़ी थी। वह किसी काम से घर गया था। जब वापस आकर देखा तो ई-रिक्शा में रखा उसका फोन गायब था। जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पता चला कि पास के रहने वाले एक युवक ने मोबाइल फोन चुरा लिया है जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
उम्मेद ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी ई-रिक्शा में मोबाइल फोन रखा हुआ था। वह किसी काम से अंदर गया था। जब बाहर आकर देखा तो मोबाइल फोन गायब था। मोबाइल फोन गायब होने पर उसके होश उड़ गए जिसके बाद उसने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसे मोबाइल चोरी का पता चला जिसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























