
बाबूगढ़: पेड़ पर लटकी मिली सड़ी-गली लाश, शव में पड़ रहे थे कीड़े
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि शव काफी पुराना है जिस कारण वह सड़ चुका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रहे है। सूचना पर फॉरेंसिक टीम, थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह गांव गजालपुर के ग्रामीणों की नजर रेलवे लाइन के पास जंगल में पेड़ पर लटकी लाश पर पड़ी। ग्राम हबीसपुर बिगास से गजालपुर जाने वाले रास्ते पर पेड़ पर लाश देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। बताया जा रहा है की लाश इतनी सड़ चुकी थी कि इसमें कीड़े पड़ चुके थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी हापुड़ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि लाश काफी सड़ चुकी थी। शव पुराना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























