
नेह नीड़ के बच्चों ने श्रध्दालुओं की मन से की जल सेवा
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.COM):बृजघाट पर सोमवार को नेह नीड़ के बच्चों ने गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रध्दालुओ की शीतल पेयजल से सेवा की।
सोमवती अमावस्या पर सोमवार के दिन पावन पर्व पर गंगा मैया में स्नान करने की इच्छा लेकर तेज धूप में भी दो- दो तीन- तीन किलोमीटर पैदल चलकर आते हुए श्रद्धालुओं को ठंडा और मीठा शरबत पिलाकर पुण्य प्राप्त किया।
यूँ तो ब्रजघाट पर अनेक आश्रमों और संस्थाओं द्वारा भंडारों का आयोजन किया गया, परंतु नेह नीड़ द्वारा आयोजित शरबत वितरण कार्यक्रम की विशेषता यह है कि किसी भी प्रकार का डिस्पोजल ग्लास प्रयोग नहीं किया गया है।सोमवार की सुबह 6:00 से पेयजल वितरण अंत निरंतर चलता रहा। इस शरबत वितरण केंद्र पर हजारों यात्रियों ने अपनी प्यास बुझाई, और सभी को स्टील के गिलास में शरबत पिलाया गया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























