
ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली और छोटे हाथी की भिड़ंत, बाइक सवार भी आए चपेट में, तीन घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली और छोटे हाथी की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मामले की जांच शुरू कर दी।
बता दें कि ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति से गलत दिशा में चल रही थी जिसे देखकर छोटा हाथी टेंपो चालक ने जैसे ही दूसरी ओर टेंपो को मोड़कर निकलने का प्रयास किया। वैसे ही ट्रैक्टर चालक ने भी उसी दिशा में ट्रैक्टर को मोड़ दिया, जिसके कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए। इस बीच पीछे से आ रही एक बाइक भी टेंपो से टकरा गई। टक्कर होते ही ट्रैक्टर चालक व उसपर सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। हादसे में टेंपो चालक सहित बाइक सवार एक महिला व पुरुष घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार्रवाई में ट्रैक्टर सवार दो लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























