
स्वस्थ उद्यमी, सशक्त उद्योग — आईवाईसी एवं आईआईए ने फिटनेस का दिया संदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। आईवाईसी एवं आईआईए द्वारा उद्यमियों और युवा उद्योगपतियों को स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एनीटाइम फिटनेस जिम में एक विशेष फिटनेस एवं भांगड़ा एक्सरसाइज सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिटनेस एवं सेलिब्रिटी कोच हीर राठी ने बतौर प्रशिक्षक सहभागिता करते हुए उपस्थित सदस्यों को फिटनेस, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी। उनके निर्देशन में आईवाईसी, आईआईए यूथ विंग एवं मुख्य संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न फिटनेस गतिविधियों एवं भांगड़ा वर्कआउट में भाग लिया।
इस अवसर पर पवन शर्मा, लवलीन गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, वैभव गुप्ता, मुदित बंसल, प्रशांत शर्मा, ध्रुव गुप्ता, अक्षत अग्रवाल, अमित सिंघल, इन्द्रमोहन बंसल, विवेक बंसल, प्रिंस बंसल, पारित बंसल, माधव बंसल, आयुष बंसल, मुदित मोहन चौबे एवं विनोद बंसल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों को अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने तथा नियमित व्यायाम को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था। सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























