
बालिकाओं के आत्मरक्षार्थ योग एवं सेल्फ डिफेंस शिविर शुरू
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):क्रीड़ा भारती हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को बालिकाओ के लिए आत्मरक्षा शिविर का शुभारंभ आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ पर हुआ। शिविर के उद्घाटन में क्रीड़ा भारती के प्रदेश मंत्री डॉ विकास अग्रवाल, मेरठ प्रांत संगठन महामंत्री उमेश कुमार, प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल, ज़िलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, विभाग संयोजक डॉ सुदर्शन त्यागी, कार्यक्रम अध्यक्ष बीना आर्य, जिला महिला अध्यक्ष वंदना सिंघल, जिला संरक्षक बृजेश गर्ग, जिला मंत्री मनप्रीत खैरा की उपस्थित रहे। नगर अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षक रोहताश सिंह, गीतिका सिंह व शूटिंग प्रशिक्षक अंकुश चौधरी द्वारा बालिकाओं को जूडो कराटे, दंड (लाठी) चलाना व शूटिंग का अभ्यास कराया गया। जिसमे प्रथम दिन 190 बालिकाओं ने भाग लिया। जिला महिला मंत्री सुनीता स्वामी ने कहा कि की आपात स्थिति में लड़कियां खुद को कैसे बचाना है।आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य लड़कियों में असामाजिक तत्वों से खुद का बचाव करने और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की क्षमता और आत्मविश्वास पैदा करना है। बेटियों की आत्मरक्षा का लिये सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग लेना जरूरी है। सेल्फ डिफेंस संयोजिका नीलम गुप्ता ने बताया की योग शिविर प्रांत 05:30 बजे से 7:00 बजे तक और आत्मरक्षा शिविर रोजाना साय: 5:00 बजे से 7:00 बजे तक रहेगा। कार्यक्रम में मंच संचालन अंजू आजाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गुंजन गर्ग, संतोष अग्रवाल, परवीन कुमार, मोहित शर्मा, प्रीति वर्मा, बृजेश, अंजलि गर्ग, अतुल अग्रवाल, वर्षा गर्ग, अर्चित, आदि उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























