
बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित करने के मामले में शोषित क्रांति दल ने किता धरना-प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घूंघराला में बीती रात बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित करने का मामला सामने आया है।जैसे ही इसकी सूचना शोषित क्रांति दल की हापुड़ यूनिट को मिली तो सभी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कार्यकर्ता अजब सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर जाकर टेंट गाड़ कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और तत्काल नई मूर्ति लगाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। टेंट लगाने को लेकर शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओ की थाना प्रभारी हाफिजपुर अरविंद कुमार से तीखी नोंकझुक हुई। पुलिस प्रशासन ने एसकेडी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि नई मूर्ति मेरठ से मंगवाई जा रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है। इस दौरान अरुण जाटव, प्रिंस, गौरव, आकाश, राकेश, प्रमोद, राहुल आदि मौजूद रहे।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























