
👁 127 views Views
गांव सबली निवासी युवक पर हमला करने के मामले में छह पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सबली के युवक पर लाठी-डंडे और रोड से जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव सबली निवासी बीना ने बताया कि उसका बेटा शिवा 7 जून को HPDA क्षेत्र में घूमने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ युवकों ने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने रोड से शिवा पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















