
👁 221 views Views
13 गज की दुकान एक करोड़ में बिकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के बुलंदशहर रोड पर 13 गज की एक दुकान करीब एक करोड़ रुपए में बिकी है। यह दुकान मुख्य डाकघर के निकट है।
हापुड़-बुलंदशहर रोड पर 13 गज की दुकान का सौदा काफी दिन से बाजार में था, परंतु एक करोड़ रुपए देने वाला कोई खरीददार नहीं मिल रहा था, परंतु इस दुकान की बिक्री की बाजार में होने की खबर जैसे ही एक सब्जी विक्रेता को लगी तो वह मतलबका सौदा जानकर सक्रिय हो उठा और दलाल से सम्पर्क साध कर सौदा ले लिया।
सब्जी विक्रेता डाकघर के पास ही ठेले पर सब्जी, मटर, पनीर आदि बेचता है और छज्जूपुरा में रहता है। इस सौदे के बाद यह साबित हो गया है कि गुदड़ी में भी लाल छिपे होते है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























