
हापुड, सीमन/रियाज अहमद (EHapurNews.com): भाजपा की एक ऐसी नेत्री का चेहरा सदैव के लिए सो गया है,जिसने महिलाओं को भाजपा संगठन से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। उस शख्सियत का नाम है हैंडलूम नगरी पिलखुआ की लज्जा रानी गर्ग। उनके निधन की खबर से राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
लज्जारानी गर्ग ने पिलखुआ में सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर भाजपा की प्रदेश व राष्ट्रीय राजनीति तक का सफर तय किया।वह भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव,क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा राष्ट्रीय परिषद की चार बार सदस्य रही।उन्होने अपने राजनीतिक सफर में महिलाओ को भाजपा संगठन से जोड़ने के लिए अहम भूमिका निभाई। उनके निधन की खबर पाकर शोक की लहर दौड गई।नागरिको ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रध्दासुमन अर्पित किए।




















