
👁 29 views Views
दीपांशु पर जान लेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना सिम्भावली के गांव बक्सर में 5 जून की रात को दीपांशु पर प्राण घातक हमला करने के आरोपी अरमान की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने ग्राम बक्सर निवासी दिपाशुं पर जानलेवा हमले के मामले मे वांछित व नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।घायल दीपांशु का मेरठ के मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
बता दे कि गांव बक्सर मे 5 जून की रात को अरमान ने अपने साथी के संग चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838























