
मोहर्रम पर मेरठ रेंज में पुलिस के कड़े इंतजाम, ड्रोन से रहेगी निगरानी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने 17 जून से 26 जून तक मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व कडी सुरक्षा प्रबंध किए है।
उन्होने कहा है कि अवैध अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होगी।मानक एवं परम्परा के अनुरुप ताजिये की ऊंचाई हो।निर्धारित रुट से ही ताजिए निकाले जाए।कोई नई परम्परा न डाली जाए।मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी।मेरठ रेंज में
4500 पुलिसकर्मी के कंधो पर होगी सुरक्षा की जिम्मेदारी।
रेंज मेमजलिसो के स्थानों की संख्या-93 व कुल मजलिसो की संख्या-241,मोहर्रम के अवसर पर परिक्षेत्र के जनपद मेरठ मे 52 स्थानों पर 54, बुलन्दशहर मे 20 स्थानों पर 31, बागपत मे 01 स्थान पर 01 एवं हापुड़ मे 20 स्थानों पर 155 मजलिस प्रस्तावित है।
कुल जुलूसों की संख्या- 395, जिनमे जनपद मेरठ मे 95, बुलन्दशहर मे 256, बागपत मे 05 व हापुड मे 39 जुलूस प्रस्तावित है।
जुलूस मे ताजियों की संख्या-560, जिनमे जनपद मेरठ मे 127, बुलन्दशहर मे 398, बागपत मे 05, एवं हापुड मे 30 ताजिया है।
कुल कर्बला की संख्या-81, जिनमे जनपद मेरठ मे 22, बुलन्दशहर मे 45, बागपत मे 05, एवं हापुड मे 09 कर्बला है।जुलूस मार्गों मे स्थापित सीसीटीवी कैमरों की संख्या- 1072, ताजिया जुलूस मार्गो मे जनपद मेरठ मे 190, बुलन्दशहर मे 690, बागपत मे 33, एवं हापुड मे 159 कैमरे स्थापित किए गये है।मोहर्रम के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु परिक्षेत्र के जनपदो में 07 अपर पुलिस अधीक्षक, 25 क्षेत्राधिकारी, 102 निरीक्षक, 512 उ0नि0, 922 मु0आ0, 1540 आरक्षी, 832 हो0गार्ड/पीआरडी एवं 01 कम्पनी पीएसी तथा 01 कम्पनी बीएसएफ लगाई गई है।
परिक्षेत्र में कुल 83 स्थानो को संवेदनशील/ हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है, जिसमें जनपद मेरठ में 47, बुलन्दशहर में 22, बागपत में 04 एवं हापुड में 10 स्थानो को चिन्हित कर इनके सुरक्षार्थ 24 जोन, 81 सैक्टर एवं 59 क्यूआरटी स्थापित की गई है।रेंज के चारो जनपदो मे कुल जुलुसो के मार्गो मे 47 संवेदनशील स्थान है जिनमे मेरठ मे 22, बुलन्दशहर मे 14 एवं हापुड मे 11 संवेदनशील स्थान है। संवेदनशीलता की दृष्टि से जनपद मेरठ का थाना भावनपुर व जनपद बुलन्दशहर का थाना खुर्जा नगर अतिसंवेदनशील है।
त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु परिक्षेत्र की सभी जनपदीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी/ धर्म गुरू/ शांति समिति/ संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ 130, अन्य विभाग जैसे नगर निगम, स्वास्थ्य, विद्युत विभाग आदि के साथ 120 एवं अंजुमन के साथ 114 गोष्ठियां आयोजित कर ली गई हैं।
मोहर्रम दिनांक 17.06.2026 से शुरु हो रहा है एवं मोहर्रम का मुख्य त्यौहार दसवीं तारीख (ताजिया और जुलूस का दिन) दिनांक 26.06.2026 को मनाया जाना प्रस्तावित है। त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु डीआईजी रेंज मेरठ श्री कलानिधि नैथानी ने कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600























